नई दिल्ली 14 मार्चः फूलपुर व गोरखपुर सहित बिहार की सीट के लिये हुये उपचुनाव के आज परिणाम आना शुरू हो गये। फूलपुर मे सपा प्रत्याशी आगे चल रहा है। गोरखपुर मे बीजेपी के पिछड़ने की खबर के बाद जिलाधिकारी ने परिणाम की घोषणा पर रोक लगा दी। वहीं फूलपुर मे सपा प्रत्याशी बीजेपी से करीब 8210 वोट से आगे हैं। यहां सपा की जीत लगभग तय सी नजर आ रही है। इस परिणाम के रूझान ने सियासी हलचल तेज कर दी है।
सातवें राउंड के बाद सपा प्रत्याशी नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल बीजेपी प्रत्याशी कौशलेंद्र पटेल से 8208 वोटों से आगे चल रहे हैं. फिलहाल, नागेंद्र पटेल को 75354, कौशलेंद्र पटेल को 67146, निर्दलीय अतीक अहमद को 11659 वोट और कांग्रेस के मनीष मिश्र को 3375 वोट मिले हैं.
-पांचवें राउंड की मतगणना के बाद सपा प्रत्यशी को 54562 वोट मिले हैं. जबकि बीजेपी प्रत्याशी को 47631 वोट मिले हैं. वहीं निर्दलीय प्रत्याशी अतीक अहमद तीसरे नंबर हैं और उन्हें 10505 वोट मिले हैं. नागेंद्र 6931 वोटों से आगे चल रहे हैं.
-चौथे राउंड की मतगणना के बाद सपा प्रत्यशी नागेंद्र पटेल को 43562 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी प्रत्याशी कौशलेंद्र पटेल को 39995 वोट मिले हैं. वहीं निर्दलीय प्रत्याशी अतीक अहमद तीसरे नंबर पर हैं और उन्हें 8583 मिले हैं. कांग्रेस प्रत्याशी मनीष मिश्रा को 1910 मत मिले हैं. नागेंद्र पटेल बीजेपी से 3607 वोट आगे चल रहे हैं.
-उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आ रहे रुझानों पर कहा कि फूलपुर में कम मतदान का असर दिख रहा है. उन्होंने कहा कि शुरुआती दौर में जो गिनती हुई वह सपा उम्मीदवार के आस-पास के इलाके में थी. लेकिन जब पूरा रिजल्ट आएगा तो विकास का ही कमल खिलेगा.
बता दें कि फूलपुर उपचुनाव के लिए 37.4 फीसदी मतदान हुआ है. जबकि 2014 के लोकसभा चुनाव में 50.2 फीसदी मतदान हुआ था. इस तरह इस बार 12.4 फीसदी वोटिंग कम हुई है.
