उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की जनसभा पुरानी गल्ला मंडी सभा स्थल का निरीक्षण किया गया देखे रिपोर्ट: अनिल मौर्य

बुंदेलखंड कावड़ यात्रा समिति द्वारा दिनांक 24 अगस्त 2023 को होने वाली कांवड़ यात्रा हेतु माननीय उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी की सभा पुरानी गल्ला मंडी बस स्टेंड के पास होना तय हुआ है। आज सभा स्थल का निरीक्षण के लिए सिटी मजिस्ट्रेट वरुण पांडे मंडी सचिव बबलू लाल सी ओ सिटी राजेश राय, टी एस आई दुबे जी, की उपस्थिति में ट्रैफिक, सफाई एवम यात्रा रूट की व्यस्थाओं से सबंधित विभागों को निर्देशित किया।
आयोजक संजीव श्रृंगीऋषि ने बताया कि कांवड़ यात्रा ओरछा से चलकर सभा स्थल पर पहुंचेगी सभा के बाद यहां से यात्रा शहर में प्रवेश करेगी। सभा स्थल पर संयोंजक हेमन्त परिहार, नीरज सिंह, अभिषेक सोनकिया, वरुण जैन, कमल शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *