उरई। खेत में पानी लगा रहेच किसान को सांप ने डस लिया । उसके परिजन झाड़ फूँक के चक्कर में पड़ गए जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई । बाद में जिला अस्पताल से उसे मेडिकल कालेज झांसी के लिए रेफर कर दिया गया ।
डकोर थाना के ग्राम जैसारीकला में खेत में पानी लगा रहे चन्द्र्भान पुत्र मगनलाल को सांप ने डस लिया जिससे वह खेत पर ही अचेत हो कर गिर पड़े । जब घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो वे झाड़ फूँक के चक्कर में पड़ गए । हालत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल पहुँचाया गया । स्थिति संगीन देख जिला अस्पताल के डाक्टर ने उसको झांसी मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया ।
