उरई में लोकतंत्र सेनानियों का 27 से गांधी चबूतरे पर अनशन का ऐलान, रिपोर्ट- अवनीत गुर्जर

डीएम से भेंट करते लोकतंत्र रक्षक सेनानी।

उरई (जालौन)। तहसील जालौन में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचे लोकतंत्र सेनानी स्वर्गीय आनंद भगवान द्विवेदी के पुत्र रमेश द्विवेदी के द्वारा कोतवाल संजय गुप्ता के सर में हेलमेट मारने पर उन्हें जेल भेजने के मामले को लेकर लोकतंत्र सेनानियों ने प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया है ।
आज जहां उन्होंने जिला अधिकारी डॉक्टर मन्नान अख्तर को ज्ञापन देकर जालौन नगर एसडीएम, सीओ, कोतवाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की वहीं 27 अक्टूबर से जिला मुख्यालय उरई में गांधी चबूतरे पर अनशन करने का ऐलान भी कर दिया।

।आज जिलाधिकारी मन्नान अख्तर को दिए गए ज्ञापन में लोकतंत्र सेनानी अवध शर्मा श्रीप्रकाश याज्ञिक, बृजेंद्र मयंक, भाजपा नेता हरिओम उपाध्याय, जगदीश तिवारी पूर्व विधायक संतराम सिंह सेंगर हरेंद्र विक्रम सिंह, उदय पिंडारी आज ने अवगत कराया कि संपूर्ण समाधान दिवस में लोकतंत्र रक्षक सेनानी स्वर्गीय आनंद भगवान द्विवेदी के पुत्र रमेश द्विवेदी अपनी मां के साथ प्रार्थना पत्र देने गए थे इसी दौरान बहस हो गई और और एसडीएम ने मां बेटे को धक्का देकर तहसील दिवस से बाहर करवा दिया यही नहीं एसडीएम सी ओ के आदेश पर पुलिस ने रमेश द्विवेदी के साथ मारपीट भी की और बाद में कोतवाली के लॉकअप में बंद कर दिया और 151 में चालान कर जेल भेज दिया।

भाजपा नेताओं का आरोप था कि रमेश दुबे को बाद में लाकअप से बाहर निकाल कर मारपीट भी की गई ।लोकतंत्र सेनानियों एवं भाजपा नेताओं ने मांग की कोतवाल एवं एसडीएम के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए जिलाधिकारी ने जांच कमेटी गठित कर मामले की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया बाद में लोकतंत्र सेनानियों एवं भाजपा नेताओं ने पत्रकारवार्ता कर 27 अक्टूबर से गांधी चबूतरा उरई पर अनशन करने का ऐलान कर दिया लोकतंत्र सेनानियों काकहना था कि उनके अनशन में पूरी तरह से भाजपा सहयोग करेगी और इस मामले को प्रदेश स्तर तक ले जायाजाएगा और जरूरत पड़ेगी तो लोकतंत्र सेनानी आंदोलन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *