उरई। मेडिकल एंड सेल्स रिप्रजेंटेटिव एसोसिएशन की स्थानीय इकाई ने गुरुवार को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
इस दौरान उरई इकाई के अध्यक्ष अतुल पाठक ने बताया कि सेल्स प्रमोशन एम्प्लाइज एक्ट में उत्तर प्रदेश सरकार ने 2017 में संशोधन बिल पास कराकर एमआर समुदाय पर बहुत बड़ा कुठाराघात किया है। इसके जरिये सरकार ने दवा उद्योगपतियों को एमआर समुदाय के खुले शोषण की छूट दे दी है।
राज्य सह सचिव का. प्रताप यादव और उरई इकाई के सचिव राजेश शुक्ला ने कहा कि सभी सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों को 1976 के एक्ट के प्रारूप पर नियुक्ति पत्र देने के लिए दवा कंपनियों को आदेशित किया जाये। वरना देश भर में एमआर इसका विरोध करेगें।
ज्ञापन देने वालों में सीएल प्रजापति, एसएस कटियार, प्रदीप पटेल, दिव्यांशु पालीवाल, रविकांत, सुधीर, रतनदीप मिश्रा, नृपेंद्र निरंजन, शिवम शर्मा, माहित, गोविंद, महेंद्र, पिंटू, नरेंद्र आदि शामिल रहे।
