जालौन-उरई । सिरसा कलार थाना क्षेत्र के ग्राम सरैनी में विगत दिनों छेड़छाड़ से क्षुब्ध छात्रा ने कुए में कूंदकर जान दे दी मठी । पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज किया था । गुरुवार को दोनों आरोपितों को पकड़कर पुलिस ने जेल भेज दिया।
सरैनी निवासी रविंद्र विश्वकर्मा ने कोतवाली में तहरीर दी थी कि गांव के रामवीर पाल पुत्र रामजी पाल, भारत पाल पुत्र राम अवतार उसकी नाबालिक पुत्री के साथ छेड़छाड़ करते थे जिससे तंग आकर वह स्कूल नहीं जा रही थी । इसी क्रम में आजिज़ आ कर उसने 17 नवम्बर को कुए में कूंदकर जान दे दी ।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था । आज न्यामतपुर चौकी प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने दोनों को पर पकड़ लिया । सीओ संजय शर्मा ने भी जेल भेजने के पहले उनसे पूंछताछ की
