उरई -बाला जी के दर्शन करने गए चोरो ने घर को बनाया निशाना ।
घटना के मुताविक कोतवाली के मुहल्ला पटेल नगर में चोरों ने रात में एक सुनसान घर को निशाना बनाते हुए उसमें रखे लाखों के जेवर व नकदी चोरी करके फुर्र हो गये। इस घटना के बारे में तब जानकारी मिली जब बीते रोज पूरा परिवार बालाजी से दर्शन करके अपने घर लौटा। जहां घर के दरवाजे ताला टूटा देख उनके होश उड़ गये। दो अलमारी टूटी पड़ी देखी थी और उसमें रखे सोने चांदी के आभूषण और रुपये गायब मिले। जिसे देख तत्काल गृहस्वामी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची मामले की जाँच में जुट गई। वही फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम भी मोके पर पहुच गयी और मामले की जांच कर रही है।
बताया गया कि नया पटेल नगर के रहने वाले दीपक तिवारी पूरे परिवार के साथ 31 मई को राजस्थान के दौसा जनपद के मेहंदीपुर बालाजी दर्शन करने के लिए गए हुए थे। जब वह 2 जून की रात को लौटकर घर आया तो उसने देखा की मेन दरवाजा बंद था, लेकिन अंदर का दरवाजा टूटा हुआ था, साथ ही जाल कटा हुआ था। जिसमें साड़ियां बंधी थी। जब गृह स्वामी ने अंदर जाकर देखा तो दो अलमारी टूटी पड़ी थी और सामान बिखरा पड़ा था जिसमें से लाखों रुपए की सोने चांदी के आभूषण के साथ लगभग एक लाख की नगदी भी गायब थी। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी है।
