झाँसी | स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की दीपावली पर आय बड़े, इसके लिए प्रशासन ने उन्हें मंच प्रदर्शन किया है| मंडल स्तरीय सरस मेले में झांसी के इलाबा जालौन की महिलाओं ने 70 स्टाल लगाए हैं | इन स्टॉलो पर दीपावली में पुजा व घर में उपयोग होने वाली वस्तुएं एक स्थान पर मिलेगी| खास बात यह है कि सारा सामान हस्त निर्मित है|
बीकेडी ग्राउंड पर लगे सरस मेले में ढाई सौ से अधिक महिलाएं अपना उत्पाद बेचने के लिए पहुंची | यहां मिट्टी से बने दिए, ग्वालिन, घरों को सजाने के लिए द्वार बंध, फूलों की झालर के अलावा स्वयं सहायता समूह की ओर से निर्मित शुद्ध सरसों का तेल, कटिया गेहूं से बना दलिया, जैविक खेती से उगाई गई दाल, एलईडी बल्ब, नाइट बल्ब, पैरदान, सॉफ्ट टॉयज, बैग, मिट्टी के बर्तन सहित कई उत्पाद एक ही स्थान पर मिल जाएंगे|
सीडीओ जुनैद अहमद ने बताया कि यह मेल 18 अक्टूबर तक चलेगा| इससे होने वाली आय से महिलाएं धूमधाम से दीपावली मनाएंगे|
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
एक ही स्थान पर मिलेंगे दिवाली पर इस्तेमाल होने वाले उत्पाद
