एजूकेशनल टूर पर आये बच्चों ने किया किले व संग्रहालय का भ्रमण झाँसी रिपोर्ट: अनिल मौर्य

एजूकेशनल टूर पर आये बच्चों ने किया किले व संग्रहालय का भ्रमण
झाँसी। सिद्धि सागर एकेडमी ललितपुर के 101 बच्चों अपने गुरुजनों के साथ शनिवार को एजुकेशन टूर आये। एकेडमी की निदेशक एवं प्रधानाचार्य श्रीमती रीता जैन, उप प्रधानाचार्य श्रीमती अंकिता जैन एवं कोआर्डिनेटर सीमा अरोडा के मार्गदर्शन में झांसी आये इन बच्चों ने महारानी लक्ष्मीबाई के किला, रानी लक्ष्मीबाई पार्क, वृंदावन लाल वर्मा पार्क,स्व.बिपिन रावत पार्क का भ्रमण किया। बच्चों ने राजकीय संग्रहालय में “मनुबाई छबीली से लेकर खूब लडी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी” तक की उनकी शौर्ययात्रा के चित्रण एवं ध्यानचंद म्यूजियम का अवलोकन कर हाकी जादूर मेजर ध्यानचंद के बारे में बारीकी से समझा। इस मौके पर रानी लक्ष्मीबाई पार्क में पहुंचकर नगर निगम सुपरवाइज़र विपिन कुमार, वार्ड 53 के पार्षद लखन कुशवाहा, वार्ड 27 के पार्षद सुंदर कुशवाहा एवं अरबन कोआपरेटिव बैंक के डायरेक्टर कृष्णबिहारी तिवारी ने सभी का स्वागत कर रानी झाँसी से जुडी विभिन्न स्मृतियों से अवगत कराया।एजुकेशनल टूर में अनुराग सिंह परमार, अखिलेश शर्मा, हेमंत यादव, जौली नामदेव, सम्यक जैन,रजनी जैन, छाया नामदेव,एकता रिछारिया, रीना साहू, प्रियंका तोमर,साक्षी देवलिया, भावना राठौर,राशि जैन, पूजा सोनी, शबनम खान, रश्मि नामदेव, मुहानी सैन, नम्रता मिश्रा, पुनीता पाराशर,कल्पना राय,कला इंद्रा, पुष्पेंद्र आदि शिक्षक शिक्षिकायें मौजूद रहे।अंत में एकेडमी की उप प्रधानाचार्य श्रीमती अंकिता जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *