एट को हराकर झांसी की टीम बनी चैंपियन

झाँसी | स्कूल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंडर -12 चंद्रशेखर आजाद राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच हुआ| शेरवुड कॉलेज के मैदान में झांसी ने एट को 8 विकेट से हराकर जीत हासिल की | विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया| क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रदेश की 6 टीम बनारस, मिर्जापुर, बरेली, झांसी और एट के बीच हुआ | संगठन के सचिव अजय मिश्रा ने दोनों टीमों के कप्तान के बीच टॉस कराया |एट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 186 रन का लक्ष्य दिया| इसमें झांसी ने दो विकेट खोकर लक्ष्य को 19.5 ओवर में प्राप्त कर दिया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *