दिल्ली 24 अप्रैल। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी की बेटे और रोहित शेखर की हत्या के मामले में पुलिस ने रोहित की पत्नी अपूर्व शुक्ला को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया । अपूर्वा ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने कैसे रोहित की हत्या की।
पुलिस के अनुसार सोमवार को उत्तराखंड से लौटते समय अपूर्वा ने अपने रिश्ते की भाभी कुमकुम के साथ शराब पी थी ।अपूर्व को कुमकुम और रोहित के रिश्तो पर पर शुरू से ही था । इस पर जब घर पहुंचा तो रोहित और अपूर्व में तकरार हुई । अपूर्वा ने उससे पूछा कि तुमने किसके साथ शराब पी रोहित ने जवाब दिया कि कुमकुम के साथ। इस पर अपूर्व को बहुत गुस्सा आया
इसी बात को लेकर रोहित और अपूर्वा में काफी झगड़ा भी हुआ। फिर रात में करीब एक बजे अपूर्वा रोहित के कमरे में गई और उससे काफी झगड़ा किया। दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ी कि अपूर्वा ने एक हाथ से रोहित का गला दबाया और एक हाथ से उसका मुंह दबा दिया। इसी सब में रोहित की मौत हो गई।
