हमें सभी राष्ट्रवादी कांग्रेस वालों का आशीर्वाद प्राप्त है, राष्ट्रवादी कांग्रेस में सब आते हैं- अजित पवार
हमने NCP के तौर पर ही इस सरकार को समर्थन दिया है, हमने अलग पार्टी नहीं बनाई है- छगन भुजबल
एनसीपी पार्टी का नाम और सिंबल भी मेरे पास ही रहेगा, बोले अजित पवार
हम आगामी जिला परिषद या अन्य पंचायत चुनाव पार्टी के सिंबल पर लडेंगे- अजित पवार
NCP के 53 में से 40 विधायक कर रहे हैं राज्य सरकार का समर्थन: महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष बावनकुले
अजित पवार के साथ गए विधायक अयोग्य घोषित होंगे- संजय राउत
MP के बाद बीजेपी की प्रयोगशाला बन गया महाराष्ट्र: अखिलेश यादव
सीएम एकनाथ शिंदे बोले- मंत्रिमंडल में नए सहयोगियों का स्वागत है
महाराष्ट्र में सियासी ड्रामे के बाद जितेंद्र आव्हाण को बनाया गया नेता विपक्ष
अजित पवार की बगावत से शरद पवार के समर्थक हुए नाराज, बागी नेताओं के पोस्टर पर पोती कालिख
NCP छोड़ने वाले नेताओं का कदम पार्टी के खिलाफ है: शरद पवार
मैंने ऐसी बगावत पहले भी देखी है, मैं फिर से पार्टी खड़ी करके दिखाऊंगा- शरद पवार
हमारे नेता शरद पवार ने जो भी कहा है मैं उसपर कोई भी टिप्पणी नहीं करूंगा। वे हमारे लिए सम्माननीय हैं और हमेशा रहेंगे। जैसा अजित पवार ने कहा कि हमने जो भी फैसला लिया है वो पार्टी के तौर पर लिया है, सामूहिक निर्णय लिया है। किसी पर कोई दबाव नहीं है: महाराष्ट्र की NDA सरकार में शामिल होने के फैसले पर NCP के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल पटेल
शरद पवार ने अपनी भूमिका स्पष्ट की है, उनकी भूमिका पर कोई शक नहीं है। कानूनी रूप से जो भी आवश्यक कदम हैं वो उठाए जाएंगे। हमारा उनपर(अजीत पवार) विश्वास था कि वे ऐसा नहीं करेंगे। इसमें किसी तरह की पूछताछ या भनक लगने की बात नहीं थी। सुप्रीम कोर्ट ने जो निर्णय दिया है उसमें लिखा है कि पार्टी अपने स्थान पर रहती है लेकिन विधायक आते जाते रहते हैं: महाराष्ट्र NCP अध्यक्ष जयंत पाटिल
जब हमने संसद में किसानों का मुद्दा उठाया TRS ने भाजपा की पूरी मदद की। जो भी नरेंद्र मोदी चाहते हैं, आपके मुख्यमंत्री कर देते हैं क्योंकि आपके मुख्यमंत्री का रिमोट कंट्रोल प्रधानमंत्री मोदी के हाथ में है: तेलंगाना के खम्मम में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी
भारत जोड़ो यात्रा के बाद तेलंगाना में आकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। जब हम यात्रा में यहां से निकले तो आपने अपनी पूरी शक्ति यात्रा को दी….एक तरफ हमारी विचारधारा देश को जोड़ रही है और दूसरी तरफ नफरत और हिंसा की विचारधारा है: तेलंगाना के खम्मम में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी
बकाएदार विद्युत उपभोक्ताओं के लिए लागू करें एकमुश्त समाधान योजना: सीएम योगी*
लखनऊ।सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बकाएदार बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है।सीएम ने एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) को एक बार फिर लागू करने का निर्देश दिया हैं।इसके साथ ही अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि जांच के नाम पर किसी भी उपभोक्ता का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए।सभी को समय से सही बिल उपलब्ध कराया जाए।
सीएम योगी ने कहा कि बिलिंग-कलेक्शन क्षमता को बढ़ाने के लिए ठोस प्रयास किए जाएं।लाइन हानियां को घटाया जाए। शनिवार को मुख्यमंत्री ने एक उच्चस्तरीय बैठक में राज्य के बिजली उत्पादन, पारेषण एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा करने के साथ ही बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए विभागीय अधिकारियों को तमाम निर्देश दिए।
सीएम योगी ने कहा कि आत्मनिर्भरता के लिए ऊर्जा क्षेत्र में व्यापक सुधार की आवश्यकता है।कहा कि विभाग के सामने सबसे बड़ी चुनौती उपभोक्ताओं को सही बिल समय पर उपलब्ध कराने की है। ठोस प्रयास कर सभी उपभोक्ताओं को सही बिल समय पर सुनिश्चित किया जाए ताकि उपभोक्ता समय पर बिल का भुगतान कर सके। बकाएदारों से संपर्क किया जाए।बकाएदार उपभोक्ताओं के लिए एकमुश्त समाधान की योजना लागू की जाए।
सीएम योगी ने निर्देश दिए कि अनावश्यक बिजली कटौती न हो। ट्रांसफार्मर जलने या तार टूटने पर उन्हें जल्द से जल्द ठीक किया जाए। फीडर वाइज जवाबदेही तय की जाए।
लाइन हानियां न्यूनतम करने के लिए योगी ने बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश देने के साथ ही हिदायत दी कि जांच के नाम पर किसी भी उपभोक्ता का उत्पीड़न न होने पाए। शहरों में तेजी से स्मार्ट मीटर लगाए जाने के निर्देश देते हुए सीएम ने कहा कि जिन घरों में अब भी बिजली कनेक्शन नहीं है, उन्हें कनेक्शन दिया जाए। तकनीक के माध्यम से ऐसी व्यवस्था की जाए कि बिजली के मीटर से कतई छेड़छाड़ न हो सके।
