नई दिल्ली 23 मार्चः आने वाले दिनो मे होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आज राज्यसभा चुनाव के परिणाम मे कनार्टका से तीन सीटें कांग्रेस के खाते मे गयी। इससे पार्टी को काफी राहत रही।
कर्नाटक की चार राज्यसभा सीटों में से तीन में कांग्रेस और एक में बीजेपी को जीत मिली है. इन चार राज्यसभा सीटों के लिए पांच प्रत्याशी मैदान में थे. इन चार सीटों में से कांग्रेस ने तीन, बीजेपी और जेडीएस ने एक-एक उम्मीदवार मैदान में उतारे थे. बीजेपी की ओर से राजीव चंद्रशेखर और कांग्रेस की ओर से एल हनुमानथायह, नसीर हुसैन, जीसी चंद्रशेखर ने जीत हासिल की.
कर्नाटक में कांग्रेस को मिली 3 सीटों पर जीत. कांग्रेस के एल हुनमांथैया, नासीर हुसैन, जीसी चंद्रशेखर को मिली जीत. कर्नाटक में बीजेपी के राजीव चंद्रशेखर जीते. इससे वोटों की काउंटिंग के समय जेडीएस ने किया विरोध.कर्नाटक की 4 राज्यसभा सीट के लिए 5 प्रत्याशी मैदान में थे. कांग्रेस ने तीन, बीजेपी और जेडीएस ने एक-एक उम्मीदवार को मैदान में उतारा था.
