कपिल शर्मा के सपोर्ट मे क्या बोली भारती?

नई दिल्ली 11 अप्रैलः विवाद मे घिरे कामेडियन कपिल शर्मा को भारती सिंह का सहारा मिला है। भारती ने कपिल की तारीफ की है। उन्होने कहा कि कपिल को लेकर चाहे जितने विवाद हो,लेकिन वो दिल का अच्छा इन्सान है।

इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कपिल की तारीफों के पुल बांधे हैं. उन्होंने कहा है कि कपिल बहुत विनम्र हैं और वो आचरण से मददगार भी हैं. उन्होंने आगे कहा कि मुझे पता है कि कपिल आजकल अभद्र भाषा का प्रयोग करने के मामले में विवादों से घिरे हुए हैं पर मुझे यकीन है कि कपिल सबकुछ कर सकते हैं पर बेफिजूल किसी का अपमान या किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचा सकते.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *