उत्तराखंड | कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने नैनीताल के रामनगर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कहा, “कब तक कांग्रेस को दोष देते रहेंगे…पिछले 10 वर्षों से कांग्रेस का राज नहीं है। 10 वर्षों से इनकी(भाजपा) पूर्ण सत्ता है…कहते हैं ‘400 पार’… और अधिक बहुमत चाहिए… और सत्ता चाहिए। कहते हैं कि 75 वर्षों में कुछ नहीं हुआ, अगर नहीं हुआ तो उत्तराखंड में इतना हुनर कहां से आया, IIT, IIM और देश में AIIMS कहां से आए…अगर पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 1950 के बाद इन्हें नहीं बनाया होता तो क्या आज ये सब संभव था?”
दिल्ली सरकार में मंत्री और AAP नेता गोपाल राय ने कहा, “…देश के अंदर चुनाव आयोग को आपने(भाजपा) अपने नियंत्रण में लेने का निर्णय का ले लिया है। संसद और विधानसभा के बाद चुनाव आयोग वो संस्थान है जो इस देश में निष्पक्ष चुनाव की गारंटी करता है। आपको चुनाव आयुक्त की नियुक्ति में चीफ जस्टिस के रहने से किस बात का डर है?… अगर चुनाव आयोग के आयुक्त की नियुक्ति कमिटी में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया होते तो किसको खतरा था?… डर इस बात का था कि जिसे आप(भाजपा) अपनी मर्जी से आयुक्त बनाना चाहते थे उसपर सवाल उठ सकते थे…”
मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “…4 करोड़ गरीबों के मकान बन गए, 2.5 करोड़ लोगों के घरों में बिजली का कनेक्शन आ गया। ये काम पहले भी हो सकता था लेकिन कांग्रेस हो, सपा हो , बसपा हो, इनके एजेंडे में विकास नहीं था, गरीब कल्याण नहीं था।
आस्था के साथ खिलवाड़ करना ये अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझते थे। माफियाओं और अपराधियों को गले का हार बनाकर ये लोग प्रदेश की जनता, बेटी, व्यापारी की सुरक्षा पर सेंध लगाने का काम करते थे… ये भाजपा की सरकार जो बोलती है वो करके दिखाती है। आज माफिया या अपराधी या तो जेल में हैं यो जहन्नुम में हैं…”
