झाँसी| करवा चौथ को लेकर महानगर समेत जिले भर के बाजार गुलजार हो गए हैं| श्रृंगार का सामान खरीदने के लिए बाजारों में महिलाओं की भीड़ पड़ गई है| चूड़ियों के अलावा ज्वेलरी की बिक्री भी बढ़ गई है|
वही ब्यूटी पार्लर पर सजने संवरने के लिए बुकिंग भी हो रही है| सीपरी बाजार, बड़ा बाजार समेत अन्य बाजार सजे होने पर महिलाएं खरीदने को पहुंच रही है| बाजार में चूड़ियों की अलग-अलग वैरायटी मौजूद है| लटकन चूड़ी 400 से 650 तक बिक रही है|
ब्रेसलेट, सीप, मेटल की चूड़ियों के दाम भी 100 से 450 तक है| कांच की चूड़ियां 50 से ₹400 तक की मिल रही है| मजदूर वाली गली के दुकानदार राजेश ने बताया कि करवा चौथ के लिए उन्होंने कई डिजाइन की चूड़ियां उनके यहां उपलब्ध है| इसके अलावा जाकर कर आकर्षक रोड गोल्ड की ज्वेलरी उनके पास है| इसकी खरीदारी महिलाएं भी जमकर कर रही हैं |
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
करवा चौथ पर सजा बाजार
