इटावा, उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “75 साल पहले जब देश के विद्वान लोग संविधान बना रहे थे तब संविधान निर्माताओं ने कहा था कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होगा… लेकिन अब सपा, कांग्रेस यह सारी पार्टी SC-ST-OBC का आरक्षण छिनकर उसे धर्म के आधार पर बांटना चाहती है। इन्होंने कर्नाटक में रातों रात मुस्लिम जातियों को OBC घोषित कर दिया। फतवा निकाला कि कर्नाटक में जितने मुसलमान हैं सभी OBC हैं…”
इटावा, उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “… पांच साल पहले कांग्रेस का शाही परिवार चुनाव के समय मंदिर-मंदिर घूम रहा था। कांग्रेस के शहज़ादे ने कोट के ऊपर जनेऊ पहन लिया था लेकिन इस बार मंदिर के दर्शन बंद… इतना ही नहीं 500 साल बाद एक ऐतिहासिक पल आया पूरा देश भव्य राम मंदिर बनने के खुश हुआ लेकिन इन्होंने प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण भी ठुकरा दिया…”
मोदी, योगी आपके लिए खप रहे हैं, मोदी की विरासत सबकी है,सबके लिए है, ‘पहले माताओं, बहनों का घर से निकलना मुश्किल था’, विपक्ष में देश में भ्रम फैलाया है, मोदी आपसे आशीर्वाद मांगने आय़ा है, हमारी सरकार युवाओं के लिए काम कर रही है, गरीब का बेटा भी सीएम बन सकता है.
