Headlines

कांग्रेस के बंद पर बीजेपी का पलटवार कहा- अराजकता फैला रहे

नई दिल्ली 10 सितंबर तेल की कीमतों में लगी आग के बीच कांग्रेसने भारत वन बुलाकर BJP के सामने मुश्किलें तो खड़ी कर दी हैं। आज कांग्रेस के देशव्यापी प्रदर्शन को देखने के बाद भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने मोर्चा संभाला। उन्होंने कहा कि कांगरेस देश में अराजकता फैला रही है प्रसाद में जहानाबाद में एक बच्चे की मौत पर राहुल गांधी से जवाब मांगा है।

प्रसाद ने कहा कि भारत बंद के नाम पर पेट्रोल पम्पों में आग लगाईं जा रही है बसों और गाड़ियों को तोड़ा जा रहा है, कांग्रेस पार्टी जवाब दे कि देश में हो रही इन हिंसाओं का जिम्मेदार कौन है. साथ ही उन्होंने कहा कि तेल की कीमतों पर नियंत्रित करना सरकार के हाथ में नहीं है.

आपको बता दें कि भारत बंद के दौरान बिहार के जहानाबाद में एक 2 साल की मासूम की मौत हो गई । जाम में फंसी यह मासूम इलाज के लिए अस्पताल ले जाई जा रही थी हालांकि एसडीओ ने कहा कि बच्ची की मौत का जाम से कोई लेना देना नहीं है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *