Headlines

कांग्रेस के यूपी प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने इस्तीफा दिया

नई दिल्ली 21 मार्चः जैसी कि संभावना व्यक्त की जा रही थी कि कांग्रेस यूपी मे जबरदस्त बदलाव करने जा रही है। वैसी होता नजर आने लगा है। प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया। माना जा रहा है कि इस पद पर किसी ब्राहमण चेहरे को लाया जा सकता है।

नेतृत्व की ओर से अभी राज बब्बर का इस्तीफा मंजूर नहीं किया गया है. जब तक उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया जाता, वे यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष के तौर पर कामकाज जारी रखेंगे. राज बब्बर के बाद किसे यूपी कांग्रेस की कमान सौंपी जाएगी, इसे लेकर तमाम अटकलें लगाई जा रही हैं. सूत्रों के मुताबिक इस लिस्ट में जितिन प्रसाद, राजेश मिश्र और ललितेशपति त्रिपाठी का नाम आगे चल रहा है.

पिछले 36 घंटों में तीसरा इस्तीफा

ये भी संभव है कि गुजरात की तरह उत्तर प्रदेश में भी कांग्रेस एक अध्यक्ष और चार उपाध्यक्षों की नियुक्ति करे. हर उपाध्यक्ष को अपना-अपना कार्यक्षेत्र संभालना होगा.
ये है इस्तीफे की वजह
ये तीनों नेता कांग्रेस के महाधिवेशन में मौजूद थे. भरत सिंह सोलंकी ने जहां इस्तीफे की वजह निजी विदेश यात्रा बताई है, वहीं शांताराम नाइक ने युवा नेताओं को अवसर देने की बात करते हुए इस्तीफा दिया है. राज बब्बर के इस्तीफे की वजह अभी सामने नहीं आई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *