नई दिल्ली 21 नवंबरः राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद यह कयास लगाये जा रहे है कि वो प्रधानमंत्री पद के दावेदार हो जाएंगे। पर, ऐसा नहीं है। कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने जो संकेत दिये हैं, उसे माना जाए, तो कोई दूसरा व्यक्ति प्रधानमंत्री हो सकता है। जिसका नाम हम आपको बता रहे हैं। आप भी जाने।
कांग्रेस इन दिनो गुजरात चुनाव मे व्यस्त है। कांग्रेस के लिये परदे के पीछे से गुजरात चुनाव मे जो शख्स रणनीति बना रहा है उसका नाम है सैम पित्रोदा। जीहां, यह व्यक्ति 2019 के आम चुनाव मे कांग्रेस की जीत के बाद प्रधानमंत्री पद का प्रबल दावेदार होगा।
पित्रोदा का कांग्रेस से दशलो पुराना संबंध है। वो पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के सलाहकार भी रह चुके हैं और संचारक्रान्ति के दूत माने जाते है।
राहुल गांधी को इन दिनो पित्रोदा ही सलाह दे रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की माने तो पित्रोदा की राजनैतिक क्षमता कम नहीं आंकी जा सकती। वो इन दिनो दूसरी राजनैतिक पारी खेल रहे हैं।