कानपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल कानपुर ग्रामीण के पदाधिकारियों ने मोदी सरकार द्वारा देश के 8000000 व्यापारियों को मुफ्त में जीएसटी फाइल करने की सुविधा एवं संगठन द्वारा विगत कई वर्षों से बुजुर्ग व्यापारियों को पेंशन दिए जाने की मांग को स्वीकार कर उसे लागू करने की खुशी में आज बिठूर रोड तिराहे पर भव्य आतिशबाजी का आयोजन कर जलेबी वितरण कर खुशी जताई गई
एवं मोदी सरकार को व्यापारियों ने शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए जिला अध्यक्ष संदीप पांडे ने कहा कि संगठन के द्वारा बुजुर्ग व्यापारियों को पेंशन की मांग विगत कई वर्षों से उठाई जा रही थी इसी कड़ी में चुनाव के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल माननीय राज्यपाल महोदय राम नाईक जी से मिला था और मोदी जी को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा था, जिसमें यह मांग प्रमुखता से उठाई गई थी कि बुजुर्ग व्यापारियों को पेंशन दी जाए ।
आज मांग पूरी होने की खुशी में व्यापारियों ने बिठूर रोड तिराहे पर आतिशबाजी की है तथा जलेबी बांटकर अपनी खुशी जाहिर की है
इस कार्य से एक तरफ तो छोटे व्यापारियों को जीएसटी भरने का फायदा मिलेगा तो दूसरी तरफ जो हमारे बुजुर्ग व्यापारी हैं जो व्यापार नहीं कर सकते आने जाने में कहीं असमर्थ हैं तथा उनको ज्यादा उम्र हो जाने के कारण बीमारियों ने भी घेर रखा है तो उनको बुजुर्ग अवस्था में यह ₹3000 की पेंशन संजीवनी की तरह काम करेगी जो उनकी जीविका चलाने में तथा दवा आदि को खरीदने में सहायता मिलेगी।
कार्यक्रम में बोलते हुए कल्याणपुर अध्यक्ष मनोज कलवानी ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए इसे संगठन की एक बड़ी जीत बताया तथा कहा कि सरकार द्वारा किए गए इस ऐतिहासिक कार्य की जितनी तारीफ की जाए वह कम है इन सभी व्यापारी मोदी जी एवं उनकी सरकार को धन्यवाद देते हैं अब व्यापारी एवं व्यापार मजबूत होगा सरकार में बैठते ही मोदी जी ने जो व्यापारियों को सौगात दी है इससे ज्यादा महसूस होता है कि मोदी जी के दिमाग में देश का चाहे वह छोटा व्यापारी हो या बड़ा कारोबारी हो सब पर उनकी निगाह है, अब ग्रामीण व्यापारियों को राहत प्राप्त होगी .
इस अवसर पर उपाध्यक्ष लकी वर्मा पंकज गुप्ता रवी दुबे दी शैलेंद्र मिश्रा टीटू भाटिया जितेंद्र गुप्ता सौरभ मिश्रा रोहित यादव जितेंद्र सिंह (अन्नू)प्रदीप कुसवाहा दुर्गेस गुप्ता रामबाबू दुबे नितिन अग्रवाल मनोज तिवारी रमन द्विवेदी धीरज यादव मिथलेश गुप्ता विमला कॉल सुमन सिंह सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।
