कानपुर- सर ! समस्याएं ग्रहण की तरह व्यापार को चौपट कर रही हैं, निदान करें, रिपोर्ट- अमिताभ

कानपुर 4 जनवरी कानपुर ग्रामीण उद्योग व्यापार मंडल ने आज एसएसपी पश्चिम को ज्ञापन देकर व्यापारियों की समस्याओं के निदान की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि समस्याओं के चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

एसएसपी को दिए गए ज्ञापन में व्यापारियों ने बताया कि ई रिक्शा के चलते जाम की समस्या खड़ी हो रही है। पनकी एवं पुराने शिवली रोड पर हर समय जाम लगा रहता है। पनकी रोड पर ई रिक्शा वाले महिलाओं से अराजकता करते हैं।

उन्होंने कहा कि दुकानों के आगे फल व सब्जी वाले ठेला लेकर खड़े हो जाते हैं इससे भी जाम लगता है।

ज्ञापन में कहा गया कि पनकी रोड पर स्टेशन आरक्षण बाउंड्री वॉल के किनारे अवैध तरीके से दुकानों का निर्माण होने से भी समस्या खड़ी हो रही है। जीटी रोड पर क्रॉसिंग के सामने ही टेंपो स्टैंड का संचालन एक बड़ी समस्या बन रहा है।

व्यापारियों ने बाजार में पुलिस गश्त बढ़ाई जाने एवं शिवली रोड पिकेट की आवश्यकता पर जोर दिया।

जिला अध्यक्ष संदीप पांडे के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में समस्याओं के निदान की मांग की गई । इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संदीप पाण्डेय, मनोज कलवानी युवा अध्यक्ष नीरज राजावत, उपाध्यक्ष लकी वर्मा महिला अध्यक्ष मिथिलेश गुप्ता आदि मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *