Headlines

कानपुर.- हैलट में AC खराब होने से 4 मरीजों की मौत हड़कंप

रवि कुमार

कानपुर 8 जून ।नगर के सबसे बड़े वाले अस्पताल में बीती रात आईसीयू में भर्ती 4 मरीजों की मौत इसलिए हो गई क्योंकि वहां AC काम नहीं कर रहा था ।मरीजों की मौत के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया और मेडिकल प्रशासन ने अपनी सफाई में कहा कि मरीजों की हालत पहले से ही खराब थी ।

हैलट अस्पताल की हालत को लेकर पहले भी कई बार शिकायतें आ चुकी हैं इसके बाद भी यहां व्यवस्था में सुधार नहीं हो पाता है बीती रात जो चौकाने वाला वाक्य हुआ उसने अस्पताल की नई प्रशासन की पोल खोलकर रख दी

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य का दावा है कि आईसीयू में मरने वाले लोग पहले से ही सीरियस थे. चार लोगों की मौत के बाद प्रशासन हरकत में आया जिसके बाद डीएम कानपुर ने आनन-फानन में आईसीयू में दो पावर एसी लगवाए.

हालत ये ही कि आईसीयू में भर्ती मरीज अब घर से पंखा लाकर इलाज करवा रहे हैं. आईसीयू में तैनात नर्सों का कहना है कि कई दिनों से ही एसी खराब है, हमने लिखित शिकायत दी है लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *