लखनउ 23 मार्चः यूपी के शाहजहांपुर मे एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक मकान मे लगी आग मे दो मासूम जिन्दा जल गये। दुर्भाग्यपूर्ण यह रहा कि समय पर दमकल विभाग की गाड़ी और एंबूलेस नहीं पहुंच सकी।
घटना थाना खुटार के टाह खुर्द गांव की है। यहां के रहने वाले उस्मान अपनी पत्नी रूबी और तीन बच्चों के साथ रहते थे। आज उस्मान मजदूरी करने गया था। मृतक बच्चों के चाचा कल्लू ने बताया कि घर मे खाना बन रहा था। तभी अचानक आग लग गई। जिसमे एक डेढ़ माह का बच्चा आग मे जिंदा जलकर मर गया। उसका अभी कोई नाम भी नहीं रखा था।
दूसरा चार साल का बच्चा इमरान खेल रहा था वह आग की चपेट मे आ गया वह गंभीर रूप से झुलस गया जिसकी अस्पताल में मौत हो गई। वहीं तीसरा भाई रहमान मां रूबी और भांजा मुशीर गंभीर रूप से झुलस गए जिसको जिला अस्पताल मे भर्ती करा दिया गया है। एक ही परिवार के दो मासूम बच्चो की मौत के बाद पूरा परिवार और गांव के रहने वाले लोग टूट गए। ग्रामीणों का कहना है कि ये बेहद गरीब परिवार है। उसके पास इतने पैसे नहीं थे वह एक गाड़ी किराये पर कर के जिला अस्पताल ले जाता। एंबुलेंस फोन करने पर भी नही आई। ऐसे में गांव मे रहने वाले रहम दिल शख्स ने अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल भेजा।
