कुशीनगर:बड़हरवा मोड़ पर बोलेरो ने 3 युवकों को रौंदा,अस्पताल लाते समय तीनों की हुई मौत

कुशीनगर:बड़हरवा मोड़ पर बोलेरो ने 3 युवकों को रौंदा,अस्पताल लाते समय तीनों की हुई मौत,बोलेरो को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुटी पुलिस,फाजिलनगर कस्बा के बड़हरवा मोड़ की घटना.

लखनऊ:अंसल सिटी सेंटर में लगी भीषण आग,बिल्डिंग में बनी स्टेशनरी की दुकान में लगी आग,दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर पाया काबू,हजरतगंज के फैमिली कोर्ट के सामने की घटना.

अलीगढ़- दो किशोर भाइयों ने बच्ची के साथ किया गैंगरेप*, गैर समुदाय की बच्ची से किया दुष्कर्म, एक गिरफ्तार, दूसरा नाबालिग किशोर फरार,पुलिस जांच में जुटी , आरोपी पक्ष ने पीड़ित पक्ष की मां के साथ की मारपीट ,अलीगढ़ के खैर थाना इलाके का मामला

जौनपुर-आकाशीय बिजली गिरने से मनरेगा मजदूर की मौत, दर्जनों मनरेगा मजदूर झुलसे,अस्पताल में भर्ती कराया, घटना के मृतक के परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस मौके पर पहुंची मामले की जांच में जुटी, खेतासराय थाना क्षेत्र के पोरईखुर्द गांव का मामला.
.

हमने मणिपुर को लेकर अपनी चिंताएं रखी हैं। 100 लोग मारे गए हैं और करीब 60,000 लोग विस्थापित हुए हैं। इस पर सबसे दुखद यह है कि प्रधानमंत्री ने इस पर एक शब्द तक नहीं कहा। वहां की स्थिति का अच्छे से पता लगाने के लिए एक सर्वदलीय दल को मणिपुर भेजना चाहिए। गृह मंत्री ने हमें आश्वासन दिया है: मणिपुर पर हुई सर्वदलीय बैठक पर DMK सांसद तिरुचि शिवा

ग्वालियर के स्वास्थ्य के दृष्टि से आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। आज 1000 बिस्तर के अस्पताल का विधिवत लोकार्पण हुआ है। लगभग 475 नियमित कर्मचारियों की जो जरूरत थी वे पास हो गई है। तेजी से भर्तियां की जाएगी। आउटसोर्स के लगभग 450 कर्मचारी रखें जाएंगे। इसका लाभ केवल ग्वालियर को ही नहीं बल्कि ग्वालियर-चंबल संभाग के साथ-साथ आसपास के जिलों को भी मिलेगा: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, ग्वालियर

बेहतर होता कि सर्वदलीय बैठक इंफाल में होती जिससे एक संदेश जाता कि मणिपुर की पीड़ा देश की पीड़ा है। वहां अलग-अलग मिलिटेंट ग्रुप हैं जिनके पास हथियार हैं। हमारी मांग है कि बिना किसी भेदभाव के सारे मिलिटेंट ग्रुप से हथियार वापस लिए जाएं। जब तक एन. बीरेन सिंह मुख्यमंत्री रहेंगे तब तक मणिपुर में परिवर्तन की संभावना नहीं है, उनसे इस्तीफा लेना चाहिए। मुख्यमंत्री ने खुद स्वीकारा है कि मैं स्थिति को संभाल नहीं पाया, ऐसे हालात में उनका मुख्यमंत्री रहना नामुमकिन है: कांग्रेस नेता जयराम रमेश, दिल्ली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *