नई दिल्ली 12 नवंबर आज सोमवार को तड़के बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।
अनंत कुमार कैंसर से पीड़ित थे उनकी उम्र 59 साल थी उन्होंने बेंगलुरु में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है अनंत कुमार कर्नाटक बेंगलुरु साउथ से सांसद केंद्रीय मंत्री थे।
आनंद कुमार के पार्थिव शरीर को सुबह 9:00 बजे के बाद बेंगलुरु के नेशनल कॉलेज ग्राउंड पर रखा जाएगा। यहां पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे सकेंगे । उनके निधन पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पूरे देश में राष्ट्र ध्वज आधा झुकाने का निर्देश दिया है इसी के साथ राष्ट्रीय शोक भी मनाया जाएगा।
