कोंच। गुरुवार को तहसील कोंच के ग्रामीण कोटेदारों को ई-पॉस मशीनें उपलब्ध कराई गईं हैं। शिविर लगा कर एसडीएम गुलाब सिंह और एआरओ मनोज तिवारी की मौजूदगी में मशीनों का वितरण किया गया। कुल 132 उचित दर विक्रेताओं को मशीनें प्रदान की गईं हैं।
गल्ला मंडी परिसर में ग्रामीण क्षेत्र हेतु उपलब्ध कराई गई ओएसिस कंपनी की ई-पॉस मशीनों का वितरण व प्रशिक्षण कार्यक्रम उपजिलाधिकारी कोंच गुलाब सिंह व आपूर्ति निरीक्षक कोंच मनोज तिवारी की उपस्थिति में कराया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक कोंच व नदीगांव के कोटेदारों को कुल 132 ई-पॉस मशीनों का वितरण किया गया तथा अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी आधार ऑथेंटिकेशन के माध्यम से खाद्यान्न का वितरण कराया जाएगा।
