Headlines

कोंच उरई मार्ग बरोदा खुर्द रोड़ पर जेसीबी मशीन से हो मिटटी खनन, रिपोर्ट-नवीन कुशवाहा

कोंच(जालौन) एक ओर शासन प्रशासन पूरी कमर कसे है कि किसी भी कीमत में मिट्टी का अवैध कारोबार नही होने दिया जायेगा लेकिन प्रशासन की आँखों में धूल झोंक कर उरई रोड स्थित बरोदा खुर्द रोड पर एक खेत में जो ग्राम भदारी निवासी किसी पटेल का है जहाँ रात के अंधेरे में जेसीबी मशीन से अवैध मिट्टी खुदाई कर दर्जनों ट्रेक्टर लगाकर इस गोरखधंधे में चर्चित एक मिट्टी खनन माफिया रात होते ही सक्रिय हो जाता है और सैकड़ों ट्रॉली मिट्टी खेत से निकाल कर अपनी जेबें भरने में लगा हुआ है और मजदूरों के मुँह का निबाला छीन कर जेसीबी मशीन द्वारा बड़े पैमाने पर मिट्टी खनन रात में बराबर चल रहा है और यह अवैध मिटटी खनन करने वाले बिना किसी डर भय के रात में इस अवैध काम को अन्‍जाम देता है।

इन अवैध मिटटी खनन करने वाले को किसी का चिंता नहीं है और न ही किसी का डर है। कुछ दिनो से रोज रात्रि 10 बजे से सुबह तक यह अवैध तरीके से jcb मशीन से मिटटी उठाकर कारोबार किया जा रहा है और अधिकारियों को कड़ी चुनौती दे रहा है । पूरे गॉव में अपना भय कायम किये हैं। जिस कारण उसकी कोई गांव बाला शिकायत भी नही करता है।इस गोरखधंधे की गॉव में खूब चर्चायें हो रही हैं।अव देखना हैंकि उक्त मिट्टी खनन माफिया पर क्या कार्यवाही होती है या फिर प्रशासन को अपने आगें बोना समझता रहेगा यह तो अधिकारियो का जांच का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *