Headlines

कोंच-खाद्य एवं पेय पदार्थों की दुकानों पर भरा गया शैम्पल,टीम को देखकर दुकानदार शटर डाल भागे, रिपोर्ट-नवीन कुशवाहा

कोंच (जालौन)। नगर में मिठाई, किराना सहित अन्य खाद्य सामग्री एवं पेय पदार्थों की दुकानों पर मिलावट युक्त एवं एक्सपायरी तिथि निकल जाने के बाद भी उक्त खाद्य सामग्री एवं पेय पदार्थों की बिक्री धड़ल्ले से होने की लगातार सामने आ रहीं शिकायतों को दृष्टिïगत रखते हुये उपजिलाधिकारी गुलाब सिंह, खाद्य निरीक्षक राहुल शर्मा व कोतवाली के उपनिरीक्षक कमलनारायण ने मंगलवार को तमाम खाद्य एवं पेय पदार्थों की दुकानों पर छापामार कार्यवाही करते हुये शैम्पुल भरकर परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेज दिया। अधिकारियों ने मुख्यमार्ग पर स्थित पेय पदार्थ की अग्रवाल एजेंसी पर छापा मारते हुये पेयजल एवं कोल्ड ड्रिंक की बोतल का शैम्पुल भरा। वहीं चन्द्रकुआ चौराहे पर स्थित समोसे की दो दुकानों पर पहुॅच कर पके हुये तेल का शैम्पुल भरा गया। मुख्य बाजार में स्थित कृष्णकुमार एवं प्रदीप कुमार की किराना की दुकान से सॉस व हल्दी का अधिकारियों ने शैम्पुल भरा। उधर अधिकारियों द्वारा चैकिंग किये जाने के चलते बाजार में दुकानदारों में भय
बना रहा और तमाम दुकानें देखते ही देखते बन्द हो गयीं। उपजिलाधिकारी ने कहा कि मिलावट युक्त एवं एक्सपायरी तिथि निकले खाद्य सामग्री व पेय पदार्थों की बिक्री कदापि नहीं होने दी जायेगी और बिक्री करने वाले सम्बन्धित दुकानदार के खिलाफ कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *