लालकोंच । शहरी गरीबों के लिए बनाए गए कांशीराम कॉलोनी के खाली पड़े आवासों का आवंटन होने के बाद अब आवंटियों के सामने सबसे बड़ी समस्या यह आ रही है कि आवंटित कुछ आवासों में अनधिकृत लोग कब्जा जमाए हैं सो वास्वविक आवंटी प्रशासनिक अधिकारियों के सामने आवास खाली कराने के लिए गुहार लगा रहे हैं। मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस में भी एक महिला मुन्नीदेवी जाटव पत्नी लाखन निवासी भगतसिंह नगर कोंच ने एसडीएम गुलाब सिंह के समक्ष गुहार लगाते हुए बताया कि उसे 29 दिसंबर को ब्लॉक संख्या 52 में आवास संख्या 7 आवंटित हुआ था।
जब वह आवास में अपना सामान ले गई तो वहां पहले से ही कोई अबैध कब्जा किए बैठा है। जानकारी करने पर बताया गया है कि उसमें कोई सिपाही कब्जा किए है। वह पिछले पंद्रह दिन से लगातार चक्कर लगा रही है लेकिन वह आवास खाली नहीं हो रहा है। एसडीएम ने जल्दी ही कब्जा दिलाने का भरोसा दिया है।
