कोंच जालौन । जन कल्याण समिति की एक बैठक संस्था के प्रबंधक डॉ मृदुल दांतरे के आवास पर संपन्न हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि दर्पण की निशुल्क नाट्य प्रशिक्षण कार्यशाला आज से कमला नेहरू बालिका इंटर कॉलेज में प्रारंभ की जाएगी।
आयोजित बैठक में तय किया गया कि दर्पण की निशुल्क नाट्य प्रशिक्षण कार्यशाला कमला नेहरू बालिका इंटर कॉलेज में 20 मई से सुबह 7 बजे प्रारंभ की जाएगी। कार्यशाला का संयोजक ऋषि झा(पत्रकार) अमन सक्सेना शिवांक खरे को बनाया गया है। जिन्होंने बताया कि कार्यशाला में नाटक गायन वादन लेखन कोरियोग्राफी एंकरिंग पर्सनालिटी डेवलपमेंट मेहंदी रंगोली चित्रकला शायद विभिन्न विधाओं का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। आयोजन समिति में शिवम झा रोहित अग्रवाल सलमान खान शाहरुख दीपेश नामदेव ध्रुव सोनी अभय मधुर गर्ग वासु गुप्ता निखिल सोनी विकास साहू नेहा राठौर विकास सकेरे गौतम परिहार नेहा राठौर हिमानी राठौर को रखा गया है। तो प्रशिक्षण कर्ता के रूम में मेघा सौनकिया आस्था गुप्ता ऋतिक याज्ञिक कृष्णा सोनी अमित चौरसिया विभिन्न कलाओं का प्रशिक्षण देंगे। वहीं कार्यशाला संरक्षक के रूप में दीपक सोनी सूर्यदीप सोनी शिवानी श्रीवास्तव अपना प्रशंसनीय योगदान देंगे।
