कोंच-दिनदहाडें चोरों ने घर में घुसकर पार किये 63 हजार रूपयें ,बीते दिनों भी हुई थी गांव ने लाखो की चोरी, रिपोर्ट-नवीन कुशवाहा

कोंच (जालौन)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खकल्ल निवासी अंशुल पुत्र
रमाकान्त याज्ञिक ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थनापत्र देते हुये बताया कि
प्रार्थी की लडकी की शादी के लिये रखे 63 हजार रूपयें प्रार्थी के
सूटकेैश के रखे हुये थे। प्रार्थी मंगलवार की 11 बजे वह गैस सिलेन्डर में गैस भराने कोंच आया हुआ था और मेरे माता -पिता खेत में कार्य कर रहे थे। अज्ञात चोरों ने मौका पाकर घर में घुसकर प्रार्थी के सूटकेश में रखे 63 हजार रूपयें पार कर ले गये। कुछ समय बाद प्रार्थी की बहिन कंमारी संगीता ने घर में आयी तो सूटकैश खुला देख व घर का सामान अस्त-व्यस्त देख संतीगा
के होश उड गये। वहीं प्रार्थी ने आस-पास के लोगों से पूछताछ की तो किसीने चोरों को आते जाते नही देखा। जिसको लेकर प्रार्थी ने पुलिस ने कार्यवाही किये जाने की मांग की।
विदित हो कि ग्राम खकल्ल में इस तरह की वारदात पहली ही नही इसके पूर्वमें भी 3 माह के अन्तराल में यह तीसरी वारदात को चोरों अन्जाम दिया है अब देखना है कि पुलिस इस चोरी का परदा फास कर पाती है या नही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *