कोंच-कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम पाड़ोरी में दो सगे भाई अखिलेश 21 वर्ष व् सीता 17 वर्ष पुत्रगण हरदास बीते रोज रात्रि में ग्राम देवगांव में 5 लोगो के साथ मैंथा प्लांट पर सो रहे थे। तभी एक साँप ने दो सगे भाइयो को डस लिया। जिससे वह अचेत हो गये थे। जिसे परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद लाया गया जहाँ डॉक्टरों ने दोनों युवकों को झांसी मेडिकल कालेज रिफर कर दिया गया था।
इलाज कर दौरान सीता की मौत हो गयी और घर में कोहराम मच गया। आपको बता दे की दोनों युवको के पिता का 8 साल पहले देहांत हो गया था।
