कोंच: नपेंगे समस्याओं को हल्के में लेने वाले अधिकारी-सीडीओ

कोंच (जालौन)।* आम लोगों की समस्याओं का यथोचित समाधान करने की शासन की मंशा के अनुरूप महीने के तीसरे शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सीडीओ भीमजी उपाध्याय ने लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को इनके यथोचित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, समस्याओं को हल्के में लेने वाले अधिकारी नपेंगे। मौके पर जाकर समस्याओं की प्रकृति समझें और फिर उनका गुणवत्तापूर्ण निराकरण करें। समस्याओं का समाधान करते समय उभय पक्षों को सुनें और जो भी निष्कर्ष निकले उसके अनुरूप समाधान करें। संपूर्ण समाधान दिवस में आईं कुल 14 समस्याओं में 4 का निस्तारण मौके पर ही किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी भीमजी उपाध्याय की अध्यक्षता और तहसीलदार अभिनव तिवारी की मौजूदगी में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील सभागार में किया गया जिसमें राजस्व, पुलिस, बिजली, नगरपालिका आदि विभागों से जुड़ी 14 समस्याएं आईं जिनमें 4 का निस्तारण तत्काल मौके पर ही कर दिया गया। सीडीओ भीमजी उपाध्याय ने कहा, लोग बड़ी उम्मीदें लेकर यहां आते हैं, ऐसे में अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेकर उनका समाधान करें, शासन की भी यही मंशा है कि लोग बेवजह परेशान न हों। इस दौरान बीडीओ कोंच दिनेश कुमार यादव, नायब तहसीलदार राहुल सिंह, जितेंद्र पटेल, एसडीओ अनुरुद्ध मौर्य, एडीओ पंचायत नरेश दुवे, एआरओ मनोज तिवारी, जेई धर्मेंद्र यादव, जेई विनियमित क्षेत्र रामवीर सिंह, एट एसएचओ संजय गुप्ता, अतिरिक्त निरीक्षक कोतवाली ब्रजेंद्र बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *