कोंच- नदी गांव थाना क्षेत्र के ग्राम असुपुरा के पास शनिवार की शाम एक अनियंत्रित बाइक फिसल गई जिस में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भेजा गया जहां उनका उपचार किया गया जानकारी के अनुसार ग्राम कुदारी निवासी गुड्डन पुत्र मिहलाल अपनी पत्नी आशा देवी एवं पुत्र सुभाष के साथ बाइक से छिओटा से अपने गांव कुदारी जा रहे थे ।
ग्राम अशुपुरा के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी जिस से बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को राहगीरों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार किया गया।
