कोंच। पुलिस अधीक्षक डाॅ० अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि गुरुवार को रात में कोंच कोतवाली क्षेत्र के विरौरा गाँव में दो पक्षों में हुए झगड़े में गोली लगने से मारे गए सुंदर पाल के मामले में नामजद कराये गए लाखन , मान सिंह , साहब सिंह , जसवंत और यतेन्द्र में से मान सिंह और यतेन्द्र को भी गिरफ्तार कर लिया गया है ।
दीपावली के दिन गोहन थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले का खुलासा कर दिया गया है । घटना अवैध संबंधों को ले कर अंजाम दी गई बताई गई है । 2 सगे भाइयों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है । पुलिस अधीक्षक डॉ अरविंद चतुर्वेदी ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में पूरी जानकारी दी । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र नाथ तिवारी भी उपस्थित थे ।
गोहन थाना क्षेत्र के भाऊपुरा में खेत पर दीपक जलाने जा रहे 21 वर्षीय धीरेन्द्र उर्फ अन्नू प्रजापति की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी गई थी । पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपितों ने अपराध कुबूल कर लिया है । उन्होने बताया है कि उनके परिवार की एक महिला से मृतक ने अवैध संबंध बना लिए थे । इसकी जानकारी हो जाने पर उन लोगों को बहुत गुस्सा आया और उन्होने अन्नू की हत्या की योजना बना डाली । आरोपितों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त रक्तरंजित कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है
