Headlines

कोंच: भाई ने कर दी बहन की मारपीट, पुलिस में शिकायत

*पीडी रिछारिया, हरिश्चंद्र तिवारी, राहुल राठौर*

*कोंच (जालौन)।* एक भाई ने अपनी ही बहन के साथ मारपीट कर दी जिससे आहत बहन ने पुलिस में शिकायत करते हुए कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई।
मोहल्ला गोखले नगर निवासी नंदिनी पुत्री राजकुमार ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि शनिवार की सुबह उसका भाई किशनवीर एवं भरत आपस में लडाई झगड़ा कर रहे थे। जब उसने बीच बचाव करने की कोशिश की तो किशनवीर ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की नियत से उसका गला दबाने की कोशिश की। बमुश्किल वह भाई के चंगुल से छूट सकी। बहन ने पुलिस से जानमाल की रक्षा करने और भाई पर कार्रवाई करने की गुहार पुलिस से लगाई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

*परिवार के लोगों ने ही कर दी घर में घुसकर महिला की मारपीट*

*कोंच (जालौन)।* कोतवाली क्षेत्र के बसोव गांव में परिवार के ही लोगों ने ही घर में घुसकर एक महिला के साथ मारपीट कर दी। महिला ने पुलिस से शिकायत करते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
बसोव की रहने वाली भारती पत्नी जानकी प्रसाद रायकवार ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि शनिवार की सुबह लगभग आठ बजे वह घर में थी तभी परिवार के ही करीब आधा दर्जन महिला पुरुषों ने गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे से उसे बुरी तरह मारा पीटा जिससे वह घायल हो गई। उन लोगों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर मौके से चले गए। भारती ने घटना को लेकर पुलिस से कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *