कोंच में सत्ताइस संयोजन काटे, सवा लाख बसूले,रिपोर्ट-अवनीत गुर्जर

कोंच । घटते राजस्व में बढोत्तरी करने के उद्देश्य से बिजली विभाग लगातार चेकिंग अभियान चला रहा है और बकायेदारों पर दबाव बनाने में जुटा है। जिनके बिल अदा नहीं हैं उनके संयोजन उड़ाये जा रहे हैं। विभागीय टीम ने मंगलवार को गांधी नगर इलाके में सघन अभियान चला कर सत्ताइस उपभोक्ताओं के कनेक्शन बिलों के बकाये में काट दिये। इस दौरान सवा लाख की राजस्व बसूली भी की गई।

विद्युत विभाग द्वारा जारी राजस्व बढोत्तरी अभियान के तहत चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। विभागीय टीम ने एसडीओ विमलकुमार के निर्देशन में गांधी नगर इलाके में अभियान चलाया और सत्ताइस उपभोक्ताओं के संयोजन बिच्छेदित कर दिये। टीम ने उपभोक्ताओं को सचेत किया है कि वे अपना बकाया बिल हर हाल में जमा करें और परेशानी से बचें। उपभोक्ताओं को यह भी ताकीद की गई कि बिना बिल जमा किये अगर संयोजन जोड़ कर बिजली का उपभोग किया गया तो बिजली चोरी में एफआईआर दर्ज कराई जायेगी। अभियान चला कर 1 लाख 25 हजार का राजस्व भी बसूला गया। इस दौरान अवर अभियंता टाउन मोहनकृष्ण, लाइनमैन और मीटर रीडर कन्हैया, अनूप गुर्जर, जीतू पटेल, धनपाल, पिंकेश, प्रदीप, मनीष, उमेश, अरविंद बाबा, संजू आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *