कोंच। मंगलवार को जिले की नोडल अधिकारी मिनिस्ती एस द्वारा सीडीपीओ कोंच/ नदीगांव वंदना वर्मा को उनके कार्यों के लिये प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीडीपीओ को राष्ट्रीय पोषण माह एवं पोषण अभियान में अच्छा कार्य करने, विभागीय योजनाओं की जानकारी, प्रचार प्रसार एवं जन सहभागिता को शामिल करने में तथा विभागीय योजनाओं का लाभ धरातल पर उपलब्ध कराने के संबंध में उनका उत्साहबद्र्घन करने के लिये प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान डीएम डॉ. मन्नान अख्तर, सीडीओ अवधेश बहादुर सिंह, एएसपी सुरेन्द्रनाथ तिवारी सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
