Headlines

कोंच-युवक को दी जान से मारने की धमकी , मामला दर्ज

जालौन-जोल्हूपुर में लम्बे अर्से से फरार चल रहे एक आरोपी के द्वारा पीड़ित व्यक्ति को जान से मारने की धमकी देना मुश्किल पड़ गया।पीड़ित व्यक्ति के मामले में कालपी कोतवाली में अभियोग दर्ज कराया गया है। मुकदमे को दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना कर आरोपी को गिरफ्तार करने के लिये में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा कालपी के मुहल्ला मिर्जामंडी निवासी सलाउद्दीन राईन ने आरोप लगाते हुये अवगत कराया है कि आरोपी इनामुर्रहमान पुत्र इशहाक के 13 लाख रुपये वादी से लिये थे। इस मामले में आरोपी द्वारा धोखाधड़ी की गई थी तथा आरोपी को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। जमानत पर आने के बाद आरोपी ने वादी को जान से मारने की धमकी देते हुये मुकदमा वापिस लेने की धमकी दी है। इस प्रकरण की विवेचना उपनिरीक्षक मंसूर अंसारी को सौपी गई है। कोतवाल सुधाकर मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले ह मुकदमा दर्ज है। न्यायलय के द्वारा धारा 138 एन.आई.आर के तहत वारंट जारी हो चुका है। वारंट के आधार पर पुलिस टीम आरोपी को पकड़ने के लिए सम्भावित ठिकानों में दबिश दे चुकी है।ज्ञात हो कि धोखाधड़ी से धन हड़पने का मामला कई बार सुर्खियों में आ चुका है। नामजद आरोपी की गतिविधियों को लेकर फिर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *