कोंच (जालौन)। कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले ग्राम लौना में एक कामांध युवक द्वारा दुष्कर्म करने की नियत से युवती को दबोच लेने का मामला प्रकाश में आया है।
कोतवाली पुलिस को प्रार्थनापत्र देते हुये ग्राम लौना की रहने वाली एक
युवती ने बताया कि बुधवार को दोपहर करीब 1:30 बजे वह अपने घर के अन्दर सो रही थी तभी गाँव के ही पूरन जाटव पुत्र रामबिहारी ने शराब के नशे में धुत्त होकर घर में घुस आया ।
उसके साथ दुष्कर्म करने की नियत से उसे जबरन पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा तभी चीखने-चिल्लाने पर आस पड़ोस के ग्रामीण मौके पर आ गये जिसके चलते वह गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी
देता हुआ मौके से भाग गया। पीडि़त युवती ने पुलिस से कार्यवाही किये जाने की मांग की है। वहीं पुलिस घटना की जांच में जुटी हुयी है।
