कोंच (जालौन)। नगर के मुहल्ला आराजी लैन में रूपये ना देने पर भाई ने भाई के साथ मारपीट की।
कोतवाली पुलिस को प्रार्थनापत्र देते हुये मुहल्ला आराजी लैन निवासी
अब्दुल कुरैशी पुत्र नजीरा ने बताया कि बीते रोज गुरूवार को रात्रि करीब 10 बजे वह अपनी मीट की दुकान बन्द कर घर जा रहा था तभी रास्ते में उसका सगा भाई खड़ा हुआ था और उसने 500 रूपये की मांग की और रूपये ना देने पर अकरम ने गाली-गलौच करते हुये उसके सिर पर पत्थर मार दिया, जिससे वह घायल हो गया।
पुलिस ने घायल अब्दुल का डॉक्टरी परीक्षण कराते हुये आरोपी भाई
अकरम के खिलाफ दफा 323, 504 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
