Headlines

कोंच- सरकार के खिलाफ हल्ला बोलते हुए सपाइयों ने ज्ञापन दिया

कोंच जालौन -रिपोर्ट अवनीत गुर्जर (मार्केट संवाद )। समाजवादी पार्टी के नेताओ ने प्रदेश सरकार के खिलाफ हल्ला बोलते हुए एस डीएम गुलाब सिंह को ज्ञापन सौंपा।

इस मौके पर  हरिचन्द्र तिवारी ने कहा कि  सबसे बडी समस्या इस सरकार में किसान भाई  दिन पर दिन आत्महत्या कर रहे है । इसका मुख कारण है कि डीज़ल, पैट्रोल , खाद बीज , और अन्ना आवारा जानवर होने के कारण किसान भाईयो की फसलो को नुकसान हो रहा है।

संजीव तिवारी ने कहा किसान कर्ज में डूबे  है । सरनाम यादव ने कहा कि सरकार में  नवयुवक बेरोजगार फिर रहे है।  पवन गुर्जर जरा ने कहा कि सरकार ने किसानो, मजदूर , नवयुवक,डीज़ल, पैट्रोल, अन्ना जानवर के बारे में  सोचना होगा, नही तो धरना प्रदर्शन करेगे।

इस अवसर पर सतीश परिहार, राममिलन कुशवाहा, शैलेंद्र गुर्जर आदि लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *