कोंच-सामाजिक बुराइयों को नाटकों के माध्यम से दूर करना ही हमारा प्रयास-बॉबी, रिपोर्ट-नवीन कुशवाहा

कोंच -अखिल भारतीय इप्टा के 76वें स्थापना वर्ष में इप्टा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व मशहूर शायर कैफी आजमी व पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेन्द्र रघुवंशी जन्मशती वर्ष में इप्टा कोंच द्वारा आयोजित 19वीं नाट्य प्रशिक्षण कार्यशाला, जो कि इप्टा के संरक्षक टी. डी. वैद, सदस्य रामरुप स्वर्णकार पंकज, भवानीशंकर लोहिया बन्धु, मुस्तफा खां दीवाना को समर्पित है, में रंगकर्मियों द्वारा तपिश भरे मौसम में, कड़ी मेहनत के साथ रंगकर्म को जीवन में उतारा जा रहा है।
कार्यशाला के मध्य (अभिनय से संवाद) कार्यक्रम के अन्तर्गत महाराजा सयाजी राव गायकवाड़ विश्वविद्यालय वडोदरा गुजरात से थियेटर में स्नातक कर रहे रंगकर्मी श्रेयश गुप्ता ने रंगकर्मियों को रंगकर्म की सामाजिक उपयोगिता से अवगत कराते हुए विभिन्न रंग अभ्यास कराए।
रंगकर्मी श्रेयश गुप्ता ने आवाज के आरोह- अवरोह, मुख मुद्राओं के विविध तरीको, आंख, भोंह, मुख, नाक के माध्यम से अभिव्यक्ति के तरीकों से रंगकर्मियों को अवगत कराया।
इस अवसर पर इप्टा कोंच के संस्थापक अध्यक्ष डॉ मुहम्मद नईम बॉबी ने कहा कि एक सजग नागरिक के तौर पर लोकतांत्रिक अधिकारों के संरक्षण हेतु रंगकर्मियों की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण है। सामाजिक बुराइयों को नाटकों के माध्यम से दूर करना ही हमारा प्रयास होना चाहिए। वही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमर चन्द्र महेश्वरी इंटर कॉलेज कोंच की प्रबंध कार्य समिति के उप प्रबंधक राकेश खरे ने बच्चों के विकास में नाटय विधा की उपयोगिता को रेखांकित करते हुए नाटय शास्त्र को पंचम वेद की संज्ञा दी। उन्होंने रंगकर्मियों का आव्हान किया कि वे पढ़ाई के साथ पाठ्य सहगामी गतिविधियों में भी सहभागिता कर अपना बहुमुखी विकास करें। इकाई संरक्षक अनिल कुमार वैद एडवोकेट ने कहा कि भारतीय संस्कृति की तरह ही कार्यशाला विविध रंगों का गुलदस्ता है। हमें जाति, धर्म, क्षेत्र के जहर से समाज को बचाना है। हमें श्रेष्ठ से श्रेष्ठ आचरण के माध्यम से समाज को बेहतर बनाने का प्रयास करना चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन अमन अग्रवाल ने एवम् आभार साहना खान ने किया। इस अवसर पर ट्रिंकल राठौर, योगवेंद्र सिंह कुशवाहा, विशाल यज्ञिक,अंकित कुशवाह, अंकुल राठौर, युनूस, दानिश, कैफ, अमन, पीयूष, कोमल, आदर्श, राज शर्मा, प्रिया, रक्षा पटेल, गोल्डी, अभिलाषा पटेल, नेहा, पूजा, रिया यादव, प्रिंशी अग्रवाल, सत्यम, खुशबू, सेंकी यादव, रामजी, स्नेहा, हर्ष, अंकिता आदि रंगकर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *