Headlines

कोच-नि:शुल्क नाट्य प्रशिक्षण कार्यशाला हुआ शुभारंभ, रिपोर्ट-नवीन कुशवाहा

कोंच-दर्पण जन कल्याण समिति” द्वारा हर बर्ष की भांति इस बर्ष नि:शुल्क नाट्य प्रशिक्षण कार्यशाला नगर के कमला नेहरू बालिका इंटर कॉलेज में शुरू की है। इस कार्यशाला में बच्चों को बिभिन्न बिधाओं में लेखन, नाटक, कोरियोग्राफी, आर्ट, एंकरिंग, भाषण आदि बिधाओं में प्रशिक्षित किया जायेगा। शुभारंभ अवसर पर नगर की किन्नर सलमा, सरोज व खुशी के अलावा बरिष्ठ रंग कर्मी सन्तोष दीक्षित व व्यापारी धर्मेन्द्र पटवा ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिये पहले दिन 201 बच्चे आये। 
इस मौके पर अतिथियों ने दर्पण संस्था के प्रयास को सराहनीय बताते हुये कहा कि ऐसे प्रशिक्षण बाकई प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करके आगे बढने का अवसर देते हैं। संस्था के मुख्य अतिथि सलमा बाई किन्नर ने कहा कि दर्पण का प्रयास से बच्चों को अभिनय का पंख देना है ताकि वे जीवन के हर क्षेत्र में कामयाबी के पायदान तय कर सकें। संस्था प्रबन्धक डॉ. मृदुल दांतरे ने भाषण का, दीपक सोनी नाटक का प्रशिक्षण दिया,अमन सक्सेना शिवांक खरे ने बच्चों को उठना बैठना बोलना चलना आदि बातें बतायी ।

कार्यशाला संयोजक ऋषि झा ने कहा कि बच्चों के गुणों को निखारने का सशक्त माध्यम है अभिनय जिसमें उनकी अभिरुचियों के अनुरूप उन्हें दक्ष करने का प्रयास किया जाता है। इस दौरान पारस वर्मा आस्था गुप्ता मेघा सोनकिया हरिमोहन याज्ञिक, हिमांशु राठौर, अक्षत रिछारिया, ध्रुव दुवे उरई, मधुर गर्ग अभय दांतरे निखिल सोनी ऋतिक यागिक विकास सकेरे विकास साहू शाहरुख खान सलमान खान आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *