कोंच । बिजली बिभाग अपने आला अधिकारियों के निर्देश पर राजस्व बढ़ाने के उद्देश्य से ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान चला रहा है और कनेक्शन काटने की कार्यबाही कर रहा है।
मिली जानकारी में उपखंड अधिकारी बिमल कुमार के निर्देशपर कस्बे में दो अलग अलग टीमो ने बिल वसूली हेतु अभियान चलाया जिसमे पहली टीम में अवर अभियंता मोहन कृष्ण के नेतृत्व में लाइन मैन प्रदीप सिंह जीतू प्रदीप झा संदीप झा मीटर रीडर आकाश बुध्धू और धीरज आदि साथ रहे।
वहीं दूसरी टीम में टी जी टू प्रभुदयाल के साथ कर्मचारी गब्बर मीटर रीडर अनूप गुर्जर मीटर रीडर मनीष दुबे लाइन मैन धीरेन्द्र आदि साथ में रहे और कस्वे के नदीगांव रोड पंचानन चौराहा ब्रजेस्वरी कॉलोनी गल्ला मंडी सहित कई मुहल्लों में बड़े पैमाने पर चैकिंग अभियान चलाकर कई घरो की बत्तीगुल की गयी जिनमे अमित शुक्ला, राहुल तिवारी, रघुवीर शरण, फीरोज राइन सब्जी फरोज, सुलतान राइन, बलवीर, सिरोवन, सुशीला देवी, अवध विहारी, वीरेंद्र बहादुर, मुहम्मद जाहिद, राजकिशोर, मुन्ना लाल, मोती राजा, सुधा पत्नी मेवालाल, देवेन्द्र कुमार, केतकी गुप्ता, महेंद्र सोनी, राजेस्वरी, सुनीता देवी, राजकुमार यादव आदि उपभोक्ताओं कनेक्शन काटने की कार्यबाही की गयी है और यह निर्देश भी दिए गए है कि तीन दिन के अंदर अपने अपने बकायदारी जमा कर दें वरना कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। चैकिग टीमो ने मुहल्ला प्रताप नगर सुभाष नगर न्यू पटेल नगर पटेल नगर सहित कई मुहल्लों में चैकिंग अभियान चलाकर राजस्व के रूप करीब 6 लाख रुपया वसूला गया।
