कोच- मेले में परिवार के साथ मौजूद रहे एसपी, रिपोर्ट- अवनीत

कोंच। नगर की सांस्कृतिक धरोहर दशहरा मेला में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे, खुद एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी अपने परिवारीजनों के साथ वहां मौजूद रहे। उनके निर्देशन में सुरक्षा की कमान सीओ संदीप वर्मा, कोतवाल देवेन्द्र सिंह, एसएसआई दिलीप वर्मा, दरोगा सुरेन्द्रकुमार सिंह, वीरेन्द्रसिंह सिंह, सर्वेश यादव, आदि भारी पुलिस बल एवं पीएसी के अलावा लाइन तथा अन्य थानों की फोर्स के साथ मैदान में डटे रहे। किसी भी बिषम परिस्थित के मद्देनजर फायर सर्विस की गाड़ी को भी वहां रखा गया था। लोगों को पर्व की बधाई देने के लिये जुटे थे। वहीं लोगों ने एक दूसरे को दशहरे की बधाई दी। एसडीएम गुलाब सिंह भी सपत्नीक मौजूद रहे।

मेला ग्राउंड को सजाने संवारने में पालिका प्रशासन की पूरी टीम पालिकाध्यक्षा डॉ. सरिता वर्मा तथा उनके प्रतिनिधि आनंद अग्रवाल, ईओ बुद्घिप्रकाश, सेनेट्री इंसपेक्टर अभयसिंह के निर्देशन में लगी रही। सांसद भानुप्रताप वर्मा, उरई सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ विधायक मूलचंद्र निरंजन, पूर्व विधायक दयाशंकर वर्मा, सभासद महावीर यादव, अमित यादव, विशाल गिरवासिया, मनीष भदौरिया, जाहिद, शकील मकरानी, पूजा भदौरिया, अनिल पटैरया, भाजपा अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि अनुरुद्घ मिश्रा, सुनीलकांत तिवारी, अमित उपाध्याय, अनिल अग्रवाल, नरेश वर्मा, धर्मेन्द्र राठौर, डीके सोनी, कांग्रेस अध्यक्ष प्रभुदयाल गौतम, हाजी सेठ नसरुल्ला, हाजी मोहम्मद अहमद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *