क्राफ्ट मेला मैदान में इस्कान का प्रथम भव्य जन्माष्टमी महोत्सव शुरू

“हरे कृष्णा” के जयघोष और मधुर भजनों पर भक्तों ने किया डांडिया
= क्राफ्ट मेला मैदान में इस्कान का प्रथम भव्य जन्माष्टमी महोत्सव शुरू

झाँसी। क्राफ्ट मेला मैदान में आज इस्कान के तत्वावधान में प्रथम भव्य जन्माष्टमी महोत्सव 2025 का शुभारंभ हुआ। प्रसिद्ध भजन गायक ध्रुव शर्मा ने अपने मनमोहक स्वर से कृष्ण भक्ति की ऐसी गंगा बहाई कि पूरा मैदान “हरे कृष्ण” के जयघोष से गूंज उठा। मधुर भजनों की लय पर श्रद्धालुओं ने भाव-विभोर होकर डांडिया भी खेला, जिससे माहौल और भी आनंदमय हो गया। सभी भक्त देर शाम तक भजन संध्या और डांडिया का आनंद लेते रहे।आयोजन दिव्यता और भव्यता के अनूठे संगम के साथ सम्पन्न हुआ। पहले दिन ही श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा और 10,000 से अधिक भक्त कार्यक्रम शामिल हुए। इससे पहले शाम 4 बजे कार्यक्रम की शुरुआत कीर्तन के साथ हुई, जिसने वातावरण को कृष्णमय बना दिया। परम पूज्य वृन्दावन चंद्र गोस्वामी महाराज ने अपनी अमृतमयी कथा से उपस्थित जनसमूह को मोहित कर दिया।महोत्सव स्थल को आकर्षक सजाया गया था। इस अवसर पर ब्रजभूमि दास जी, पीयूष रावत ,सुरेंद्र राय, महेश सर्राफ, राजीव अग्रवाल, अशोक सेठ, अजय अग्रवाल, अन्योर दास, रमेश राय, मनीष नीखरा, आई के पांडे है रचित अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, अभय जैन, करमवीर, दीपक सोनी, प्रफुल्ल सिंघल, परम आश्रय दास, जितेन्द्र राठौर, सौरभ अग्रवाल, उमेश लिटोरिया, वैभव अग्रवाल, अंकित राय, अंकुश त्रिपाठी, निमेष खन्ना, नीरज अग्रवाल, रूपक कनोडिया, मोहित सिंह, अध्यक्ष ब्रजभूमि दास, उपाध्यक्ष व्रज जन रंजन दास, प्रिय गोविन्द दास, दामोदर बंधु दास एवं सुंदर मोहन दास ने समस्त बुंदेलखंड वासियों से विनम्र आह्वान किया है कि वे इस महोत्सव में अपने परिवार सहित पधारें। पीयूष रावत ने सभी पत्रकार बंधुओ का आभार व्यक्त किया ।
15 अगस्त को शाम चार बजे कीर्तन व कथा होगी। श्रीकृष्ण महोत्सव पर आधारित विशेष रासलीला विश्व प्रसिद्ध व्रंदावन रास मंडली द्वारा मंचित की जाएगी। स्टार टीवी पर प्रसारित महाभारत के युधिष्ठिर रोहित भारद्वाज का विशेष संवाद व अभिनय होगा। समापन श्री कृष्ण स्वागत गीत एवं मंत्रा राक बैंड के भावपूर्ण संगीत से होगा। जिसमें शास्त्रीय व आधुनिक वाद्ययंत्रों का सुन्दर संगम होगा।

🙏 हरे कृष्ण 🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *