खाटू श्याम निशान यात्रा परिवार के द्वारा दीपावली के शुभ अवसर पर आज बड़ा बाजार रामलीला मंच मुरली मनोहर मंदिर के पास बाबा श्याम का भव्य दरबार एवं भजन संध्या का आयोजन अपने छठवें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत किया गया जिसमें कानपुर से दीपांशी तिवारी ग्वालियर से खुशी जोहारिया एवं स्थानीय कलाकार राम श्याम एवं चंचल कौशिक के द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई रामलीला कमेटी के मुख्य संयोजक भारत राय एवं उनकी पूरी टीम के द्वारा इस सुंदर आयोजन की व्यवस्था की गई
बड़ा बाजार क्षेत्र के पार्षद संजीव गुप्ता जी के द्वारा जो सहयोग इस कार्यक्रम मैं दिया गया उसके लिए संस्था उनका आभार प्रकट करती है
झांसी नगर की जनता द्वारा बाबा श्याम के भजनों का आनंद लिया गया कार्यक्रम में संस्था के सदस्य संजय अग्रवाल हरियाणा वाले रामनारायण अग्रवाल ,रिंकू परिहार, संजीव अग्रवाल ,अनिल जायसवाल, विपिन अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, ज्वाला सोनी,मुकेश अग्रवाल,संजय साहू, गिरीश प्रेमनी,चंचल कौशिक, राजू वर्मा, गौरव माली ,के साथ-साथ श्याम लाडली ग्रुप से ज्योति अग्रवाल वर्षा जायसवाल बीना अग्रवाल शिल्पी अग्रवाल राखी अग्रवाल आदि के द्वारा सेवा की गई कार्यक्रम के अंत में संजीव अग्रवाल द्वारा सभी का आभार प्रकट किया गया
खाटू श्याम निशान यात्रा परिवार के द्वारा दीपावली के शुभ अवसर पर
