श्याम बाबा के मुख्य आतिथ्य, संदीप सराओगी व पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा प्रदीप सराओगी के विशिष्ट आतिथ्य तथा स्वगतोत्सुक कुमार बिपिन अग्रवाल , अनूप बिंदल , अशोक अग्रवाल काका , गिरीश प्रेमानी , पुनीत गुप्ता , राखी , ज्योति , शिल्पी , वर्षा , बीना , सुमन , राजेश राय , पार्षद प्रदीप खटीक , रामू बिंदल के उत्साह के साथ खाटू श्याम निशान यात्रा आज बाबा श्याम के जन्मोत्सव के अवसर पर एक भव्य पालकी निशान यात्रा प्रारंभ हुई। पालकी यात्रा पंचकुइया मंदिर से कोतवाली सराफा बाज़ार, मानिक चौक, बड़ा बाज़ार, सुभाष गंज रानी महल से झोकन बाग़ होते हुए सदर बाज़ार श्री खाटू श्याम मंदिर सदर बाज़ार पर समाप्त हुई।यात्रा में जगह जगह बाबा श्याम की यात्रा का स्वागत किया गया |
इसके पश्चात खाटू श्याम मंदिर पर बाबा श्याम की भव्य भजन संध्या का आयोजन रात्रि आठ बजे से किया गया जिसमें भक्त गणों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और रात्रि 12 बजे बाबा श्याम के जन्मोत्सव के उपलक्ष में केक काटा।
इस अवसर पर नितिन अग्रवाल, डीपी साहू, सुरेश ठेकेदार, संदीप नाछोला, प्रशांत गुप्ता, मनीष साहू, लक्ष्मी नारायण गुप्ता, बॉबी श्रीवास्तव, रिंकू परिहार, वेद प्रकाश अग्रवाल, सोहन सिंघल, रोहित सेन, हरिकृष्ण बंसल, केशव यादव, ज्वाला प्रसाद सोनी ,चंचल कौशिक , अनिल जायसवाल ,अनूप अग्रवाल पेन्ट , पंडित राजकुमार तिवारी,संजय कानोड़िया, प्रकाश साहू, दिनेश साहू इत्यादि श्याम प्रेमी उपस्थित रहें |
संचालन श्री संजीव अग्रवाल ने एवं संस्था के वरिष्ठ सदस्य श्री राम अग्रवाल ने यात्रा में आये हुए समस्त श्याम प्रेमियों का आभार व्यक्त किया |
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- जम्मू कश्मीर
- दिल्ली एनसीआर
- पंजाब
- बिहार
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
- हिमाचल
खाटू श्याम बाबा की यात्रा निकाली गई रिपोर्ट: अनिल मौर्य
![](https://marketsamvad.com/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231123-WA0033.jpg)